March 25, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Blog

  • आरोपी रामनाथ गोंड उर्फ रामनाथ सबरिया उम्र 23 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
  • इस मामले में पूर्व में 07 आरोपी एवं 02 विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा जा चुका हैं।
  • आरोपियों द्वारा शिवरीनारायण और पामगढ़ थाना क्षेत्रों में आरोपियों ने एक ही रात में कई वारदातों को अंजाम दिया था
  • आरोपियों का गिरोह मोटरसाइकिल पर घूमते हुए सुनसान रास्तों पर लोगों को रोकता था और गाली -गलौच करते हुए लोहे की रॉड, पाइप और डंडों से बेरहमी से हमला करता था। इस दौरान पीड़ितों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली जाती थी। 29 जनवरी 2026 की रात शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम कचंदा के पास नहर पार कच्चे रास्ते में आरोपियों ने तीन अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों को निशाना बनाया। हमले में मुकेश रायसागर को गंभीर चोटें आईं। वहीं 27 जनवरी को पामगढ़ क्षेत्र में भी आरोपियों ने जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में अलग-अलग घटनाओं में लोगों के साथ मारपीट कर लूटपाट की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने विशेष टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की मदद से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड, जो पहले से हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में जेल में बंद था, को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का पाइप तथा लूटे गए 5 मोबाइल फोन (रियलमी, ओप्पो और जिओ) बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ एवं सउनि रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि, संतोष बंजारे, दिनेश चौहान, राजेश कश्यप, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण, थाना पामगढ स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।