June 26, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Blog

कलेक्टर ने सभी अभिभावकों से पोलियो वैक्सीन की दो बूंद खुराक पिलाने की अपील

जांजगीर-चांपा, 25 जून 2026। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 28 जून 2026 से किया जाएगा। तीन दिवसीय इस अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष तक आयु के 1 लाख 53 हजार 914 बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस 28 जून को जिलेभर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बूथ गतिविधियों में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित करेंगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 922 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 767 ग्रामीण एवं 155 शहरी क्षेत्र के बूथ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 21 ट्रांजिट दल तथा 10 मोबाइल दल गठित किए गए हैं। अभियान के संचालन के लिए 2,766 वैक्सीनेटर तथा 169 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के सभी अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को 28 जून को निकटतम पोलियो बूथ पर लाकर पोलियोरोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वैक्सीन एवं आवश्यक सामग्री विकासखंडों तथा शहरी क्षेत्रों में वितरित की जा चुकी है तथा अभियान में शामिल सभी वैक्सीनेटरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जो रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेला-हाट, ईंट भट्ठों, मलीन बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। अभियान के सफल संचालन के लिए राजस्व, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग सहित मितानिनों, कोटवारों, जनप्रतिनिधियों, निजी चिकित्सालयों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही राज्य, जिला, विकासखंड एवं सेक्टर स्तर के अधिकारियों द्वारा अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।