जांजगीर-चांपा 24 जून 2026। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील अकलतरा के ग्राम हरदी (महमाया) निवासी धनेश्वर केंवट की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता तीजराम केंवट, ग्राम आरसमेटा के रितिका गोड़ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता दुजराम एवं तहसील जांजगीर के ग्राम मेंहदा निवासी शिवकुमार साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती प्रेमलता साहू को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
