- थाना मुलमुला पुलिस की अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही
- आरोपियों के कब्जे से कुल 39 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 3900/₹ बरामद
- आरोपियों के विरुद्ध तीन अलग अलग प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवम् DSP श्री प्रदीप कुमार शोरी के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया :-
गिरफ्तार आरोपियों का नाम पता
- जग्गू गोड़ उम्र 34 वर्ष निवासी साबरिया डेरा खुटीघाट थाना मुलमुला के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
- दीपक कुमार मेहर 25 वर्ष निवासी पकरिया के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
- वीरेंद्र लहरे उम्र 30 वर्ष निवासी नरियरा के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद
सभी आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक पारस पटेल सहायक निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आर. रितेश यादव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा l
