जनपद पंचायत नवागढ़ में आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पीथमपुर की सरपंच रूपांजलि उदासी पंचायत के विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रही हैं और मनमानी रवैया अपना रही हैं।ग्रामीणों के समर्थन में विधायक ब्यास कश्यप भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच द्वारा कई स्वीकृत विकास कार्य अधूरे पड़े हैं। चार माह पहले पंचों द्वारा प्रस्तावित भुगतान के चेक पर अब तक हस्ताक्षर नहीं किए गए। वहीं ग्राम सभा और अन्य शासकीय कार्यों को भी लगातार टाला जा रहा है।विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति मिलने के बाद 10 माह पूर्व भूमिपूजन हो चुका है, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हो सका। ग्रामीणों ने जनपद सीईओ पर भी सरपंच को संरक्षण देने और शिकायतों की जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप लगाया है। ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
जांजगीर टाइम्स न्यूज
