👉 एक राय होकर हत्या करने के नियत से प्राण घातक हमला करने वाले फरार निगरानी बदमाश एवं गुंडा बदमाश को पकड़ने में मिली सफलता थाना जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्यवाही
👉 प्रकरण के 03 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका न्यायिक रिमांड पर
👉 आरोपियों द्वारा रेत गिट्टी बिक्री खरीदी का कमिशन मांग करने, प्रार्थी द्वारा मना करने पर आरोपियों द्वारा घटना को दिया अंजाम
👉उगाही के नाम पर कमीशन मांग कर हत्या का प्रयास करने जैसे मामले में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
👉 आरोपियों द्वारा रात्रि में प्रार्थी के गांव घर के पास जाकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच करते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया
👉 लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनकर गांव वाले आए तो मौके से हो गए सभी आरोपी फरार हो गए थे
👉आरोपीयों के विरूद्ध धारा 191(1),191(3), 308(2) 296, 351(2),109(1) BNS के तहत की गई कार्यवाही
👉 गिरफ्तार आरोपी
01.सतीश यादव उर्फ बाटा पिता धनसाय यादव उम्र 29 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर वार्ड क्रमांक 20 जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा निगरानी बदमाश
02.प्रांजल यादव उर्फ बली उर्फ दादू पिता संतोष यादव उम्र 24 वर्ष निवासी हसदेव विहार जांजगीर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा – गुंडा बदमाश
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10/09/25 को प्रार्थी लक्ष्मी प्रसाद यादव उर्फ नवधा निवासी देवरहा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 09.09.2025 को रात्रि के समय कोटाडबरी चांपा निवासी राजेंद्र पटेल द्वारा प्रार्थी को फोन कर रेत गिट्टी खरीदी बिक्री में कमीशन मांगने लगा प्रार्थी के द्वारा उसकी बात को मना करते हुए फोन रख दिया तब आरोपी राजेंद्र पटेल अपने 20- 25 अन्य साथियों के साथ डंडा, लाठी, तलवार चाकू लेकर प्रार्थी के घर ग्राम देवरहा पहुंच कर उसके घर के सामने अश्लील गाली गलौज करने लगे प्रार्थी जब बाहर आया तो जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपीगण हत्या करने के नियत से लाठी डंडा तलवार चाकू से हमला किये लड़ाई झगड़ा की आवाज सुनकर गांव वालों के आने पर आरोपीगण मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।
⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान आरोपी राजेंद्र पटेल के साथी मनीष हंसेलिया ,उमाशंकर यादव और रामकेवट निवासी जांजगीर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका हैं।
⏩ प्रकरण के फरार आरोपी निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा एवं गुंडा बदमाश प्रांजल यादव उर्फ बली उर्फ दादू को पकड़ा जिसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कार्यवाही किया गया
