- गिरफ्तार आरोपी धनंजय सिंह उम्र 37 वर्ष निवाशी रसौटा थाना बलौदा
- आरोपी के विरुद्ध धारा 296,351 (2), 308(4) BNS के तहत की गई कार्यवाही
⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जितेंद्र त्रिपाठी JSW तरौद थाना अकलतरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि छ.ग. क्रांति सेना का सदस्य धनंजय सिंह द्वारा दिनांक 05/09/25 को मोबाइल से फोन कर प्रार्थी जितेंद्र त्रिपाठी को jSW कंपनी में नौकरी चाहिए कहने लगा तब प्रार्थी के द्वारा अपने अधीनस्थ स्टॉप से बात करने के लिए बोला गया यदि नौकरी की रिक्ति होगी तो दिया जाएगा नहीं होगा तो नहीं दिया जाएगा, इस बात को सुनकर आरोपी धनंजय सिंह उसे अश्लील गाली गलौच करते हुए आपका स्टॉप फोन नहीं उठाते है आप लोग बिहार से आकर छत्तीसगढ़ में दादागिरी करते हो मेरे को नौकरी नहीं दोगे तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा, प्लांट में आता हु वहीं तुमको बताऊंगा कहने लगा जिसकी सूचना रिपोर्ट पर से थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 427/25 धारा 296,351 (2), 308(4) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया।
⏩ विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी के द्वारा गली गालोच देना पाया गया, एवं नौकरी नहीं लगने पर ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी देना पाए जाए से मोबाइल सिम को जप्त किया जाकर आरोपी धनंजय सिंह रसौटा थाना बलौदा को विधिवत गिरफ्तार किया गया ।
