- आरोपी के विरूध्द धारा 420 भादवि, 66(सी) आई.टी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी नवधेश साहू निवासी ग्राम सोनसरी थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी नवधेश साहू निवासी ग्राम सोनसरी थाना मुलमुला द्वारा व्यक्तिगत दस्तावेजों का उपयोग कर छल पुर्वक अन्य व्यक्ति के नाम का मोबाईल सिम लाभ प्राप्त करने के लिए 27 मोबाईल सिम एक्टीवेक्ट किया जाना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 420 भादवि, 66 (सी) आईटी का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 304/25 कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी के कब्जे से फर्जी सिम तैयार करने में उपयोग किया गया फ्रिंगर प्रिट मशीन एवं एक मोबाईल जप्त किया आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
