- नाम आरोपी गजेन्द्र दास मानिकपुरी पिता महेश दास मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
- आरोपी के विरुद्ध धारा 296,115(2),119 (1) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गिरधारी टण्डन निवासी अकलतरा दिनांक 23.09.2025 को सुबह करीबन 10.00 बजे कन्या शाला अकलतरा के पास पहुंचा था उसी समय आरोपी गजेन्द्र दास मानिकपुरी निवासी अकलतरा का आया और प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा, नहीं है कहां से पैसा दूगां कहने पर उसे अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 481/2025 धारा 296,115(2),119 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
⏩ थाना अकलतरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो अपराध करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
