- आरोपी के कब्जे से 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 10000/ रुपए बरामद
- आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) ndps एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- गिरफ्तार आरोपी विनोद बघेल निवासी बुडगहन थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध गांजा/शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में थाना चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी विनोद बघेल निवासी बुडगहन थाना बलौदा को पंतोरा जंगल तरफ पकड़ा जिसके कब्जे से 960 ग्राम मादक पदार्थ गांजा को बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(b) ndps एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
