👉 पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना बलौदा क्षेत्र के छाता जंगल में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बलौदा/पंतोरा पुलिस की छापामार कार्रवाई
👉 छापामार कार्रवाई में जंगल से 17 मोटर सायकल किया गया जप्त
मामले का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की बलौदा क्षेत्र के छाता जंगल में कुछ लोग जुआ खेलने के लिए जंगल अंदर मोटर सायकल से गये है जिसकी सूचना पर थाना बलौदा एवं चैकी पंतोरा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जंगल में छापामारी किया गया जहां जंगल के अंदर अलग – अलग स्थानों झाडियों की आड में मोटर सायकल खडा हुआ मिला जंगल अंदर पुलिस को आते देख जुआ खेल रहे जुआडियान भाग गए, जंगल से कुल 17 मोटर सायकल को जप्त किया गया है।
