जांजगीर चाम्पा जिला में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आज कुकदा रिंगनी नाला में आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखने के लिए एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों, एजेंसियों और नागरिकों के बीच समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना था। आपातकालीन स्थिति पर केंद्रित थी। ड्रिल की शुरुआत पुलिया की टूट जाने पर फशे लोगो को एक काल्पनिक आपदा की सूचना के साथ हुई। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और नागरिक सुरक्षा की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं।जिलाधिकारी ने अभ्यास के सफल समापन के बाद कहा, यह मॉक ड्रिल हमारी तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा थी। अभ्यास के दौरान कुछ कमियां सामने आई हैं, जिन्हें तुरंत दूर किया जाएगा ताकि वास्तविक आपदा के समय हमारा प्रतिक्रिया तंत्र और अधिक प्रभावी हो सके।
बाइट:- आर.के. तम्बोली अपर कलेक्टर जांजगीर
