- आरोपी के विरुद्ध धारा 296,115(2), 351(2) 119(1) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी आशुतोष भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा मामले का विवरण
इस प्रकार है कि दिनांक 13.08.25 को शाम 07. 00 बजे करीबन आरोपी द्वारा अपने पिता जी से शराब पीने के लिए पैसा की मांग किया, पैसा नही है बोलने पर आरोपी द्वारा आवेश में आकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा और मारपीट किया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
⏩ आरोपी द्वारा घटना दिनांक से फरार था जिसकी अकलतरा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी रहा जिसको आज दिनांक को उसके सकुनत से घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा जा गया।
