जांजगीर-चांपा जिले के देवरी गांव में हसदेव नदी में डूबे दो युवकों में से एक का शव 20 घंटे की मशक्कत के बाद कुदरी बैराज के पास बरामद किया गया। मृतक की पहचान अंकुर कुशवाहा के रूप में हुई है। हादसे के बाद से ही लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत नगर सैनिकों और कुदरी गांव के ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव घटनास्थल से लगभग 15 किलोमीटर दूर मिला है। अभी भी एक अन्य युवक की तलाश जारी है, जिसके लिए प्रशासन और ग्रामीण लगातार प्रयास जारी हैं।
