- थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों को रायपुर में घेराबंदी कर पकड़ने में मिली सफलता
- आरोपियों के पास से लुट की स्कूटी एवं घटना में प्रयुक्त रॉड, एक मोटर सायकल बरामद किया गया
- आरोपियों के विरुद्ध धारा 115 (2), 296, 309 (4), 3(5) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
- गिरफ्तार आरोपियों का नाम
- राहुल उर्फ पुष्पराज गुप्ता उम्र 20 वर्ष
- पिंटू उर्फ विशाल सिदार उम्र 20 वर्ष दोनो निवासी कोसा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
मामले का विवरण:
प्रार्थी आदित्य पाटले निवासी भगवानपाली थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2 अक्टूबर 2025 को वह अपनी स्कूटी से शिवरीनारायण दशहरा और नवरात्रि मेला देखने आया था जो स्कूटी से अपने घर जा रहा था। रात्रि करीबन 11.30 बजे कोसा मेन रोड पर पहुंचा, तो आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर स्कूटी को लूट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए और मौके से फरार हो गए जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 317/25 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों रायपुर तरफ होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला निरी. पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, प्र.आर. बलबीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
