👉 सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जांजगीर के वार्ड पाषर्दों का मीटिंग लिया जाकर सायबर जन जागरूकता के संबंध में जानकारी दी गई
👉सायबर अपराध से बचने, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे भी जानकारी दी गई
👉 डिजिटल अरेस्ट से बचने, मोबाइल पर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करे
👉 नशा पान सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दिया गया
👉 क्षेत्र में महिला कमांडो टीम का गठन करने
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर -चाम्पा पुलिस द्वारा जन- जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक को नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा जांजगीर क्षेत्र के पार्षदो का मीटिंग लिया जाकर सायबर अपराध से बचने के संबंध जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी दिया गया।
सायबर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया:
- हेल्पलाइन पर कॉल करें: वित्तीय धोखाधड़ी या किसी अन्य साइबर अपराध के शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें.
- वेबसाइट पर जाएं: भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की वेबसाइट cybercrime.gov.in पर जाएं.
