- पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे द्वारा मीटिंग लिया गया
- मीटिंग दौरान क्षेत्र में यदि कोई घटना दुर्घटना होने पर एवं साइबर फ्रॉड और महिला संबंधी अपराधों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित के संबंध में चर्चा किया गया
- गांव क्षेत्र में महिला कमांडो का भी गठन करने के साथ साथ यदि क्षेत्र में कोई अवैध शराब बिक्री करता है या जुआ सट्टा कोई खिलाता है तो उसके बारे में भी जानकारी देने हेतु बताया गया पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है, इसी क्रम को नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे द्वारा CSP जांजगीर में क्षेत्र के ग्राम सरपंच एवं जनपद सदस्यों का आहुत बैठक लिया गया जिसमें जागरूकता संबंधी आवश्यक चर्चा किया गया।
⏩ उपरोक्त बैठक में क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्यों के साथ साथ थाना प्रभारी जांजगीर मणिकांत पाण्डेय एवं चौकी नैला प्रभारी भी उपस्थित रहे।
