- अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वालों के विरुद्ध पुलिस की छापेमार कार्यवाही
- कच्ची महुआ शराब बनाने का उपयोग करने वाला चूल्हा भी मिला जिसको भी नष्ट किया गया
- मौके पर शराब बनाने में उपयोग करने वाला सिल्वर का तबेला भी बरामद किया गया
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम गोमदा एवं थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करनौद में अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही किया गया जिसमें लावारिस हालात में 100 बोरी महुआ लहान मिलने से मौके पर नष्ट किया गया एवं शराब बनाने में उपयोग करने वाला तबेला मिला जिसको जप्त किया गया।
