- प्रकरण में 05 आरोपी सहित 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल
- आरोपियों के विरुद्ध धारा 296,109 (1),191 (3) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर एवं विधि विरुद्ध संघर्षरत बालको को किशोर न्यायालय में पेश किया गिरफ्तार आरोपी-
- हिमांशु कैवर्त उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
- तुषार सिंह कंवर उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
- राजेन्द्र केंवट उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
- रविन्द्र धीवर उम्र 19 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा
- मुकेश कंवर उम्र 18 वर्ष साकिन ग्राम कोटगढ थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा मामले का विवरण इस प्रकार है दिनांक 21/10/2025 को आहत मुकेश कुमार को गांव के अटल चौक के पास हिमांशु कैवर्त एवं उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर एक राय होकर उसे हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला किया है जिसकी सूचना सूचना रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 540/2025 धारा 296,109 (1),191 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।
⏺️ घटना की गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपियो को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया। जो अपने अपने मेमोरेण्डम कथन में दिनांक 21/10/2025 के शाम 07/30 बजे आहत मुकेश कुमार के साथ घटना घटित, मारपीट करना जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू को जप्त किया जाकर आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।
⏺️ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, ASI अशोक कश्यप, प्रधान आरक्षक शरीफुद्दीन, विकाश मिश्रा, आर.गौकरणराय का सराहनीय योगदान रहा।
