- अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ने में मिली थाना शिवरीनारायण पुलिस की सफलता
- आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी विनोद कुमार गुप्ता पिता रामआश्रय गुप्ता उम्र 46 साल निवासी नारियल कोठरी दयालबंद बिलासपुर हा0मु0 राहौद थाना शिवरीनारायण
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी विनोद कुमार गुप्ता के कब्जे से 24 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.10.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रआर सुधीर साहू, आरक्षक विवेक ठाकुर, राजेश कश्यप, बेदराम पटेल, रामगोपाल भारती थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।
