- आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल
- आरोपी कालीचरण अधोलिया उम्र 26 साल निवासी कापन वार्ड नं. 12 चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा
⏩ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में चौकी नैला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें चौकी नैला पुलिस के द्वारा ग्राम बोडसरा मेन रोड मुक्तीधाम के पास मुखबिर सूचना पर दबिश देकर आरोपी कालीचरण अधोलिया निवासी कापन को घेराबंदी कर पकड़ा जिसके कब्जे से 50 नग देशी प्लेन शराब बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी के तहत अपराध पंजीबद्ध विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
⏩ उक्त कार्यवाही में निरीक्षक- सावन सारथी चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक भीम प्रसाद श्रीवास, रूद्रनारायण कश्यप, सतीष राणा, आरक्षक डिकेश्वर साहू, द्वारिका साहू, संतोष रात्रे, अश्वनी मार्बल, ओम प्रकाश कर्ष, रज्जु रात्रे संदीप मरावी, राजू साहू का विशेष योगदान रहा।
