- पिछले कुछ पूर्व ग्राम चंगोरी के महिलाओं ने जागरूकता दिखाते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब एवं महुआ लाहन को पकड़े थे, जिसके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही भी किया था जिसके लिए SP ने महिला कमांडो के सदस्यों का सम्मानित भी किया
- ग्राम चंगोरी, पोड़ीडालहा एवं सांकर के महिलाओं का महिलाओं कमाण्डो का गठन कर टोपी एवं सीटी भी वितरण किया गया।
- जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को दी गई जानकारी
- सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनना, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, यातायात नियमों का पालन करने के संबंध जानकारी दी गई
⏩ समाज में बढ़ते नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम चंगोरी जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान ने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की इस तरह से कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। अवैध शराब बिक्री करना एवं शराब का सेवन करना, जुआ, सट्टा खेलने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।
⏩ नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला कमाण्डो का गठन कर टोपी, सीटी का वितरण किया गया कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को अश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार से कोई गांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की जाती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे एवं पुलिस के आते तक अवैध शराब बेचने वालो को पकड़कर रखें ताकि अवैध शराब बिक्री करने वालों को विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके।
⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार प्रभारी ASI राजेंद्र सिंह एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सहित 200 से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।
