शिक्षा विभाग में अक्सर आए दिन यह शिकायत सुनने को मिलती है कि शिक्षक विलंब से आते हैं और जल्दी चले जाते हैं परंतु कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो परिणाम को ध्यान में रखकर काम करते हैं रिजल्ट बेस पर काम करते हैं अपने समय अतिरिक्त समय को देकर बच्चों के भविष्य को बना रहे हैं इनमें से एक हैं
जांजगीर चांपा जिले के शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला नवागढ़ में सन 2009 से पदस्थ है l इस विद्यालय में राजकुमार जलतारे सर कक्षा 6, 7, 8 में गणित का क्लास स्पेशल नवाजतन पैडागाजी (NEP बेस्ड एजुकेशन) तरीके से लेते हैं l बच्चों में इस नए तरीके से गणित पढ़ाने का लाभ स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है l बच्चे जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बनाए हैं साथ ही NMMSE परीक्षा में विगत 3 साल से बच्चे लगातार चयनित हो रहे हैं l शिक्षक आर के जलतारे जी इसके अलावा विकासखंड नवागढ़ के चयनित बच्चों कक्षा 9 और 10 के बच्चों को भी विशेष शिखर कार्यक्रम के माध्यम से NEP बेस्ड विशेष कोचिंग देते हैं l शिखर एक विकासखंड स्तर की यूनिक कार्यक्रम है जिसमें राजकुमार जलतारे अपना सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक समय देते हैं इसके अलावा 2 घंटे की रिफ्रेसमेंट के बाद 2:00 बजे से 4:30 बजे तक कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के बच्चों को गणित की क्लास लेते हैं l उनके पढ़ने का तरीका ही ऐसा है कि बच्चे कम समय में अपने सिलेबस को कंप्लीट करते हैं, नवाजतन के स्टेट रिसोर्स पर्सन होने के कारण उनके कार्य की झलक उनके कक्षाओं में दिखती है l जिसमें बच्चे स्वयं से सीखते हैं, पियर लर्निंग, ग्रुप लर्निंग करते हैं , और टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हैं , उनके कार्य से प्रदेश के हजारों शिक्षक को लाभ पहुंच रहा है l बहुत कम शिक्षक होते हैं जो इस प्रकार से अपना 100% देकर दिन-रात एक करके बच्चों के लिए समर्पित होकर काम करते हैं हालांकि उनके इस समर्पण से बहुत सारे लोगों को जलन होती है और ऐसे लोग दुष्प्रचार भी करते हैं परंतु इन सबसे ऊपर उठकर बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए राजकुमार जलतारे सर अपने कार्य को लगन से काम कर रहे हैं l और बच्चों को लगातार सफलता दिला रहे हैं l
इसके पहले संकुल समन्वयक के रूप में नवागढ़ में सेवा दे चुके हैं परंतु उनके इसी कार्य करने का अंदाज से कुछ लोगों को परेशानी भी होती थी और शिकायत भी किया गया फल स्वरुप उनको संकुल समन्वयक के पद से हटना पड़ा l
अब तक की उपलब्धि
राजकुमार जलतारे सर सुबह से शाम तक विद्यालय में समय देते हैं , उनके इस अथक परिश्रम और लगन का परिणाम बच्चों में स्पष्ट दिखता है है उनके विद्यालय से लगातार बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में लगातार बच्चे उत्तीर्ण हो रहे हैं
2022 -23 में 3 बच्चे , 2023-24 में 3 बच्चे तथा 2024- 25 में 6 बच्चों का चयन हुआ है l विकासखंड नोडल होने के कारण वे बच्चों के लिए लगातार ऑनलाइन और ऑफलाइन तैयारी भी करते हैं , गत वर्ष सबसे अधिक क्विज बनाकर वे ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बच्चों की तैयारी कराए जिसमें 2023-24 में 20 बच्चे , 2024 -25 में 42 बच्चों का चयन राजकुमार जलतारे सर के नेतृत्व में विकासखंड नवागढ़ से चयन हुआ है
शिखर का गत वर्ष का परिणाम भी शानदार रहा
शिखर विकास खंड नवागढ़ का जीरो बजट का कार्यक्रम है, जिसमें जो भी खर्च आता है वह राजकुमार जलतारे सर अपने जेब से ही वहन करते हैं शिखर से कक्षा दसवीं का रिजल्ट बहुत ही शानदार रहा है l सत्र 2024 – 25 में कुल 18 में से 14 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमें आठ बच्चे 80% से ऊपर तथा दो बच्चे 90% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही की कुल पांच बच्चों का चयन जांजगीर स्थित आकांक्षा विद्यालय के लिए हुआ यह अपने आप में गौरव की बात थी
गणित के 20 बिंदु पर करते है स्पेशल फोकस , बनाते है बच्चों को सुपर स्टार
नई शिक्षा नीति में पियर लर्निंग ,ग्रुप लर्निंग को लेकर विशेष फोकस किया गया है जिसके अंतर्गत बच्चों को एक दूसरे से सीखने की प्रक्रिया में विशेष बच्चों को लाभ मिलता है l इस कड़ी में प्रतिवर्ष कन्या शाला नवागढ़ में गणित के 20 बिंदुओं को पूर्ण करने वाले बच्चों को सुपर स्टार का बैच लगाकर सम्मानित किया जाता है ऐसे बच्चे दूसरों की मदद भी करते हैं जिन्हें विषय मित्र कहा जाता है इस वर्ष भी कल 33 विषय मित्र है जो गणित के 20 बिंदुओं में पारंगत होते हैं ऐसे बच्चे अपने साथियों का भी मदद करते है ,नवाजतन पैडागाजी का ये बिंदु कमाल का रिजल्ट देखने को मिलता है l गणित के इन्हीं विशेष प्रयास के कारण इस साल जिला स्तरीय गणित क्विज प्रतियोगिता में हंसा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l ऐसे सुपर स्टार बच्चे सिलेबस भी कम समय में पूरा कर लेते हैं, जो दूसरे बच्चों को भी मदद करते है l जिसका लाभ NMMSE परीक्षा में भी होता है l शेष बचे समय में बच्चे अपने अन्य स्किल को डेवलप करते हैं l
प्रदेश स्तर पर कार्य
राजकुमार जलतारे सर प्रदेश स्तर पर स्टेट रिसोर्स पर्सन के रूप में SCERT में भी सेवा देते है ,Scert से जुड़कर FLN और नवाजतन में उनका विशेष योगदान रहा है , प्रदेश स्तर पर FLN सह नवाजतन सम्मान कार्यक्रम भी उनके नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें सबसे अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया, अभी FLN मेला में स्टेट रिसोर्स पर्सन के रूप में अपनी सेवा अतिरिक्त समय में दे रहे हैं, अब तक 2 बार राज्य के तरफ से एनसीईआरटी RI भोपाल भी प्रशिक्षण हेतु भेजा गया साथ ही FLN के संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य के शैक्षणिक प्रवेश के अवलोकन के लिए भी टीम का हिस्सा रहे l
एक खास बात देखने को मिल रही है कि उनके पढ़ाए अधिकांश विद्यार्थी आगे जाकर गणित में बीएससी और msc कर रहे हैं , और अपना भविष्य बना रहे हैं निश्चित रूप से सर का प्रयास काबिले तारीफ है , न सिर्फ नवागढ़ क्षेत्रफल की पूरे राज्य को सर के मेहनत का प्रतिफल बच्चों और शिक्षकों को प्राप्त हो रहा है।
