- कार्यालय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा से जेल प्रहरी के लापरवाही बरतने के संबंध भेजा गया था प्रतिवेदन
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू पिता गणेश राम निषाद उम्र 37 वर्ष निवासी चंदेली थाना चंद्रपुर हाल मुकाम संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद जो जिला जेल में निरुद्ध था। जिसको इलाज हेतु जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था। ड्यूटीरत जेल प्रहरी भुनेश्वर सिंह पैकरा जिला जेल खोखरा भांठा जांजगीर का लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करने से दिनांक 08.11.2025 को कैदी भागने में सफल हो गयाl उक्त जेल प्रहरी को उपरोक्त कदाचरण के लिए सेवा से पृथक किया गया।
