- सुरक्षा की दृष्टि से उचित बचाव के लिए मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनने यातायात नियमों पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है
- जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत विशेष अभियान चलाकर कुल 134 वाहन चालकों को पकड़ा
- जिसमें बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, बिना सीट बेल्ट, तेज गति में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना, शराब पीकर वाहन चलाने एवं अन्य mv एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है
- शराबी वाहन चालकों के 3 वाहनों को जप्त कर शराबियों के विरुद्ध धारा 185 MV ACT के तहत कार्यवाही की गई जांजगीर पुलिस की अपील
- बिना हेलमेट वाहन न चलाएं।
- तीन सवारी से बचें।
- शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
- ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग न करें।
- तेज गति से वाहन न चलाएं
- मॉल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उचित बचाव के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जिले के अलग अलग जगहों हाइवे रोड, अन्य राजमार्गों में यातयात नियमों का उलंघन करने पाए जाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग की जा रही है।
📢 यातायात नियमों का पालन सुरक्षित यात्रा करें, जिम्मेदार नागरिक बनें!
