जांजगीर-चांपा। सर्व कुर्मी समाज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिला ऑडिटोरियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें कांग्रेस और भाजपा दोनों के प्रमुख नेता एक साथ मंच साझा करते दिखे। समारोह दो सत्रों में सम्पन्न हुआ प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरदार पटेल के भारत के एकीकरण, स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक समरसता में दिए गए योगदान का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने समाज को अलग-अलग समूहों में न बंटकर एकजुट रहकर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी और कहा कि कुछ लोग समाज को भ्रमित कर जाति-धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यदि सरदार पटेल देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने होते, तो भारत का नक्शा आज कुछ और दिखाई देता। उन्होंने रियासतों के विलय को पटेल का ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय बताया। चौधरी ने समाज में संगठन और एकता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश बघेल, विशेष अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक और नारायण चंदेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन और राष्ट्रीय-प्रांतीय स्तर के विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे इस दौरान समाज के विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरक वक्तव्यों ने कार्यक्रम को यादगार बनाया। समाज के सभी वर्गों ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई इस दौरान
मुख्य अतिथि रहे माननीय भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन। विशेष अतिथि के रूप में माननीय धरमलाल कौशिक, विधायक बिल्हा एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, माननीय नारायण चंदेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष इस अवसर पर ब्यास कश्यप, विधायक जांजगीर-चांपा, राहुल टिकरिया, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा (छ.ग.), श्रीमती ज्योति किशन कश्यप, सदस्य खाद्य आयोग छ.ग. एवं जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती प्रतिभा कश्यप, अध्यक्ष नगर पंचायत राहौद, श्रीमती सूरज ब्यास कश्यप, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप, अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़, श्रीमती शांति घासीराम कश्यप, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ तथा श्रीमती नंदनी राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी उपस्थित रही राष्ट्रीय एवं प्रांतीय स्तर के कई विशिष्ट अतिथि भी इस गरिमामयी समारोह में शामिल हुए ललित बघेल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय संगठन), डॉ. जितेन्द्र सिंगरौल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा), प्रदीप कौशिक (प्रदेशाध्यक्ष, छ.ग. कुर्मी क्षत्रिय ऑनलाइन मंच), डॉ. शारदा कश्यप (प्रदेश प्रधान सचिव), मोरध्वज चन्द्राकर (महामंत्री, छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), रमेश कौशिक (अध्यक्ष, कुर्मी क्षत्रिय सेवा समिति बिलासपुर), अजय चंद्राकर (प्रदेशाध्यक्ष, युवा कुर्मी मित्र मंडल, भिलाई नगर), योगेश्वर देशमुख (युवाध्यक्ष, छ.ग. प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज), तुकाराम चंद्रवंशी (युवा उपाध्यक्ष), कृष्णकांत चंदा (उच्चाधिकारी समिति सदस्य), चंद्रशेखर कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, अथरिया कुर्मी समाज), संतोष कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच) एवं महेन्द्र कश्यप (प्रदेशाध्यक्ष, कन्नौजिया कुर्मी युवा संगठन) सहित बड़ी संख्या में सामाज के लोग उपस्थिति रहे
