आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी करन कुमार केंवट पिता अश्वनी उम्र 19 साल निवासी देवरघटा निवासी राहौद थाना शिवरीनारायणपुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी करन कुमार केवट निवासी देवरघटा के कब्जे से 42 लीटर कच्ची महुआ शराब को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, प्रआर तारिकेश पांण्डेय आरक्षक प्रवीण साहू, पतिराम यादव, बलराम यादव थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।