- आरोपी के कब्जे से चोरी किये मोटर सायकल किया गया बरामद
- आरोपी के विरूध्द धारा 303(2) भा.न्या.सं.के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी अभिषेक कुमार भारद्वाज उम्र 24 वर्ष ग्राम बिरगहनी -ब थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मोहम्मद जाबीर निवासी बलौदा दिनांक 03.12.2025 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 02.12.2025 को अपने मोटर सायकल बजाज प्लेटिना को घर के सामने खडी कर खाना खाकर सो गया था रात करीब 03ः00 इसके पडोसी शंकर लाल साहु ने फोन कर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति तुम्हारे घर के सामने खडी मो0सा0 को ले जा रहा है। किसका मो0सा0 है आकर देखो तब प्रार्थी घर से बाहर निकल कर देखा तो मो0सा0 जहां खडी किया था वहां नही है जिसे आसपास खोजे कही पता नही चला तब प्रार्थी को शंका हुआ कि उसका मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक सीजी-11-बीक्यु-3169 किमती 60,000 रू को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 463/25 धारा 303(2) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिला की एक व्यक्ति मो0सा0 बेचने की फिराक में ग्राहक ढूंढ रहा है। जिसकी पिछा करते हुए बलौदा बंधवा तालाब के पास रोककर पुछताछ किया गया पुछताछ पर मो0सा0 चालक ने अपना नाम अभिषेक कुमार भारद्वाज बताया जिससे मो0सा0 के संबंध में पूछताछ करने तथा मो0सा0 का कागजात मांगने पर नही होना बताये जिससे कडाई से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो रात्रि में रात्रि में सगाई मंदिर बलौदा के पास से मो0सा0 को चोरी कर ले जाना बताया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने तथा आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 03.12.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय् न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सउनि कौशल सिदार, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, आर0 श्याम राठौर, टिकेस्वर राठौर, ईश्वरी राठौर, दिपक कश्यप, रूपेश डहरिया, बृजपाल बर्मन का विषेश योगदान रहा।
