नववर्ष से ठीक पहले जांजगीर–चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के तहत एक साथ 25 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। इस गुच्छा तबादले से पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता को थाना प्रभारी चांपा से जांजगीर, निरीक्षक अशोक वैष्णव को नवागढ़ से चांपा, निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को थाना प्रभारी जांजगीर से रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा को पामगढ़ से बलौदा, निरीक्षक सावन कुमार सारथी को चौकी प्रभारी नैला से पामगढ़ तथा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को बलौदा से शिवरीनारायण का थाना प्रभारी बनाया गया है।इसी तरह निरीक्षक सुभाष चौबे को सारागांव से रक्षित केंद्र, निरीक्षक कमलेश कुमार शैलेन्द्र को यातायात शाखा से नवागढ़ थाना प्रभारी तथा निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी को यातायात शाखा से सारागांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।उप निरीक्षकों में उप निरीक्षक सरम कुमार चौहान को थाना जांजगीर से हटाकर पुलिस सहायता केंद्र राहिते में लाइन अटैच किया गया है। उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान को थाना जांजगीर से चौकी प्रभारी नैला तथा उप निरीक्षक दादूराम सिंह को थाना चांपा से रक्षित केंद्र भेजा गया है।सहायक उप निरीक्षकों में रामप्रसाद बघेल को पुलिस सहायता केंद्र राहिते से थाना बिर्रा, अरुण कुमार सिंह को थाना चांपा से थाना जांजगीर, भुवनेश्वर सिंह राठौर को नवागढ़ से चांपा, कृष्ण कुमार कोसले को सारागांव से चौकी नैला तथा लखबीर सिंह को जांजगीर से शिवरीनारायण पदस्थ किया गया है। वहीं नाजिर हुसैन, सुरेंद्र सिंह क्षत्रिय और बलवंत सुलहारे को रक्षित केंद्र से क्रमशः नवागढ़, यातायात शाखा और चांपा भेजा गया है।आरक्षकों में आर. 836 ईश्वरी कुमार राठौर को बलौदा से रक्षित केंद्र, आर. 407 हेमंत बघे को रक्षित केंद्र से नवागढ़, जबकि आर. 704 हेमंत साहू, आर. 297 रमेश भारद्वाज और आर. 243 संजय टंडन को थाना नवागढ़ से फुसेके कोटमी सोनार पदस्थ किया गया है।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे। पुलिस विभाग में इसे नववर्ष से पहले अनुशासन, कार्यप्रणाली में कसावट और व्यवस्थागत सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले में नई तैनाती को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
