पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में अग्रणी पत्रकार समाज सेवा समिति एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया संघ नवागढ़ के तत्वावधान में इस वर्ष भी होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को नवागढ़ के सांस्कृतिक भवन में तृतीय वर्ष होली मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दोपहर 11 बजे से किया गया है। प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दिग्गज राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा लगेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद, जांजगीर-चांपा लोकसभा, अध्यक्षता नारायण चंदेल पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधायक जांजगीर।विशिष्ट अतिथि: व्यास कश्यप विधायक जांजगीर विधानसभा, अम्बेश जांगड़े जिला अध्यक्ष भाजपा, ईं. सत्यलता आनंद मिरी अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप अध्यक्ष जनपद पंचायत, श्रीमती शांति घासीराम कश्यप, श्रीमती अर्चना देवांगन नगर पंचायत ईं. रवि पाण्डेय प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा। इसके अलावा कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी सहित क्षेत्र के तहसीलदार, जनपद सीईओ और शिक्षा व चिकित्सा अधिकारी भी आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजक समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले का सम्मान करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। आयोजक टीम में प्रमुख रूप मेलाराम कश्यप अध्यक्ष, लखन कश्यप उपाध्यक्ष, राजेन्द्र रत्नाकर सचिव, अटल कश्यप कोषाध्यक्ष , सुनील साहू महासचिव एवं बंशीलाल केंवट संरक्षक सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। कार्य को सफल बनाने के लिए
