जांजगीर-चांपा 07 जुलाई 2026। शासन के निर्देशानुसार जिले में 14 वर्ष के सभी बालिकाओं का एचपीव्ही वेक्सीन से टीकाकरण किया जा रहा है। एचपीव्ही वेक्सीन टीकाकरण हेतु वही किशोरियों पात्र होगी जिन्होनें अपना 14 वॉ जन्मदिन मना लिया हो परन्तु 15 वॉ जन्मदिन न मनाया हो। टीकाकरण हेतु आयु के प्रमाण पत्र के लिए आधार कार्ड, फोटो आई डी कार्ड तथा पहचान पत्र न होने पर माता पिता द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र भी मान्य किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 14 वर्ष के लगभग 11380 बालिकाओं को टीकाकृत किया जाना है। जो प्रतिदिन सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में (रविवार, शासकीय अवकाश को छोड़कर) नियमित रूप् से टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीका लगवाने हेतु अभिभावक का सहमति पत्र आवश्यक है महिलाओं में होने वाले गर्भाशय के मुख के कैंसर का मुख्य कारक एचपीव्ही वायरस है, टीका संक्रमण से पहले सुरक्षा प्रदान करता है कैंसर के खतरे को जड़ से कम करने में प्रभवी है, किशोरावस्था में टीकाकरण सबसे प्रभावी सुरक्षा देता है आपका एक कदम आपकी बेटी का सुरक्षित कल। यह एचपीव्ही वेक्सीन टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। जिसे शासन के द्वारा निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता श्रीवास्तव द्वारा बालिकाओं जिन्होने अपना 14 वॉ जन्मदिन मना लिया हो परन्तु 15 वॉ जन्मदिन न मनाया हो उनको सुरक्षित कल के लिए एचपीव्ही वेक्सीन का टीकाकरण कराने की अपील की गई है।
