जांजगीर-चांपा जिले के प्रसिद्ध चिकित्सा विशेषज्ञ एवं जिला अस्पताल जांजगीर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेंद्र कश्यप ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे।
यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 18 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर से चिकित्सक एवं चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल होंगे।
डॉ. लोकेंद्र कश्यप International Diabetes Federation (IDF) के सदस्य भी हैं। इस सम्मेलन में डायबिटीज के क्षेत्र में हो रहे नए शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और नई दवाओं को लेकर विशेषज्ञों के बीच महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार-विमर्श होगा।
जांजगीर-चांपा के लिए यह गौरव का विषय है कि जिले के एक चिकित्सक को विश्वस्तरीय चिकित्सा सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मिल रहा है। 🇮🇳🇦🇺
