ऑडिटोरियम जांजगीर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ l
कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा हमे गर्व है ओबीसी समाज का बेटा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश का नेतृत्व कर रहा हैं और समूचा विश्व उनके नेतृत्व का कायल है,आज भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है श्री साव ने पूर्व की बघेल सरकार को भ्रष्टाचार एवं घोटाले की सरकार बताते हुये कहा कि अभी विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रही है
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओ.पी. चौधरी ने कहा देश की सबसे बड़ी आबादी वाला ओबीसी वर्ग भाजपा का सबसे बड़ा समर्थक हैं और भाजपा सबसे ज्यादा ओबीसी समाज को महत्व देती हैं, अब पिछड़ा वर्ग के लोगो को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है खासकर शिक्षा, व्यापार, तकनीकी ,राजनीति जैसे क्षेत्रों में भाजपा ओबीसी समाज के उत्थान हेतु प्रत्येक क्षेत्र में नयी नयी योजना ला रही है।
सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने उन सभी प्रबुद्ध जन जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से सामाजिक क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल किया है उनका सम्मान करने वाले ओबीसी मोर्चा को नवाचार पहल करना बताया l
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदू लाल साहू ने अपने उदबोधन में कहा कि पिछड़ा वर्ग के हित में पूर्व की केंद्र की कांग्रेस सरकार द्वारा गठित काका कालेलकर आयोग का कांग्रेस ने ही पुरजोर विरोध कर खंडन किया, कांग्रेस शुरू से ही ओबीसी समाज के विकास के खिलाफ काम करते आ रहीं हैंl
ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू ने संगठन को और मजबूती प्रदान करने हेतु पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत सभी उन 95 जातियों के लोगो को मोर्चा से जोड़ने की बात कही एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुये सफल आयोजन की बधाई दी l
बिलासपुर संभाग के सभी 9 जिलों से विशेष उपलब्धि एवं अपने जीवन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 प्रबुद्ध जनों का अतिथियो द्वारा शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया l
बिलासपुर संभाग स्तरीय यह आयोजन ओबीसी मोर्चा के संभाग प्रभारी शांतनु साहू एवं सह प्रभारी आशीष जायसवाल के नेतृत्व में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ l
आभार प्रकट नरेन्द्र कौशिक जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जांजगीर ने किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चुन्नी लाल साहू, पूर्व विधायक छत राम देवांगन, पूर्व सांसद कमला पाटले,जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, पामगढ़ विधायक प्रत्याशी संतोष लहरें, भाजपा जिला जांजगीर प्रभारी रामदेव कुमावत, ओबीसी मोर्चा जांजगीर जिला प्रभारी विनय साहू, सह प्रभारी लक्ष्मी वैष्णव,प्रदेश मंत्री किशोर देवांगन, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी कोरबा अभिमन्यु राठौर,भाजपा जशपुर जिला प्रभारी अमर सुल्तानिया , भाजपा जिला महामंत्री नन्द चौधरी, श्रीमती नंदनी रजवाड़े, जितेंद्र देवांगन, ओबीसी मोर्चा कोरबा जिलाध्यक्ष डॉ विजय राठौर, जिलाध्यक्ष सक्ति प्रेम पटेल, जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण प्रदीप कौशिक, जिलाध्यक्ष मुंगेली महाजन जायसवाल, जिलाध्यक्ष सारंगढ़ झाडू लाल साहू जिलाध्यक्ष रायगढ़ मनोरंजन साहू, जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर घनश्याम कौशिक, जिलाध्यक्ष जीपीम शंकर लाल चक्रधारी, जांजगीर चाम्पा महामंत्री कमल साहू, मनोज यादव,राजकुमार साहू,सुधीर राठौर, अमित यादव,प्रदीप सोनी, सोनू यादव, महेंद्र कश्यप, महेश कर्ष, हेतराम कश्यप, सहस राम पटेल,गणेश श्रीवास, रामेश्वर साहू, चांपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष धीरज सोनी, राजेन्द्र कश्यप, खुशाल कश्यप, सरोज साहू, मनी राम साहू, फ़िरत कश्यप, महावीर साहू, मुनि राम साहू, महेश यादव, योगेंद्र यादव, लक्ष्मीनारायण यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
