इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता श्याम धीवर सरपंच ग्राम पंचायत अवरीद, नवीन धीवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया तत्पश्चात रिचा तिवारी पर्यवेक्षक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई। उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए खिलौना दान किया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिका जन्मोत्सव एवं शपथ ग्रहण का कार्यक्रम किया गया। उपस्थित हितग्राही महिलाएं लीलाबाई यादव सुशीला बाई कलियारे द्वारा महतारी वंदन योजना अंतर्गत कहानी अपनी जुबानी बताई गई। आंगनबाड़ी केंद्र के तीन से 6 वर्ष के बच्चे चंचल सावित्री और मिवांश द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई एवं अन्नप्राशन की गतिविधियां भी की गई। आंगनबाड़ी केंद्र और विचार की कार्यकर्ता ज्योति नागपाल सहायिका क्रांति सूर्यवंशी समाज सेवक एवं आंगनबाड़ी मे निरंतर सहयोगी श्री बनवारी कश्यप और श्रीमती गायत्री सिंह परिहार एवं शारदा राठौर RHO का सेवा संकल्प अभियान का प्रमाण पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया समस्त आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राही बच्चों एवं माताओ और जनप्रतिनिधियों को न्योता भोज कराया गया जिसके तहत पूरी सब्जी खीर एवं केला और सेब का वितरण किया गया। श्री नवीन धीवर द्वारा बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वर्तमान में संचालित योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान श्री बसंत कश्यप भूतपूर्व सैनिक, श्याम धीवर ग्राम पटेल,श्रीमती संगीता कलियारे पंच, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी प्रधान पठिका नवीन प्राथमिक शाला अवरीद, श्रीमती शारदा राठौर RHO उपस्थित रहे
