सामाजिक एकता, शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के विषयों पर होगी महत्वपूर्ण बैठक एवं सत्संग
जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़)। सतनामी समाज के आदेशक-निर्देशक एवं सतनाम धर्म महासभा, भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजागुरु,धर्मगुरु बालदास साहेब जी का दिनांक 04 अक्टूबर 2026, रविवार को जांजगीर आगमन प्रस्तावित है। इस अवसर पर सर्किट हाउस, जिला पंचायत रोड, जांजगीर में प्रातः 11 बजे से सामाजिक बैठक एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा।
इस जिला स्तरीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य सतनाम के विचारों एवं गुरूजनों के मार्गदर्शन पर चलते हुए समाज में एकता, भाईचारा एवं आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना तथा समाज को एकजुट कर मजबूती प्रदान करना है। कार्यक्रम में समाज की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के संरक्षण, सादा जीवन–उच्च विचार, नशामुक्ति, बेटी-रोटी के संबंधों को सुदृढ़ करने तथा शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आपसी सहयोग, सामाजिक एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने तथा एक शिक्षित, जागरूक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही गु गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं सम्मान को समाज में और अधिक सुदृढ़ करने तथा नई पीढ़ी को सतनाम के विचारों एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ने पर भी विशेष चर्चा होगी।
आयोजकों के अनुसार, समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “एक रुपया लाने” की सामाजिक मुहिम को भी आगे बढ़ाया जाएगा। इस मुहिम के माध्यम से समाज में सामूहिक सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देते हुए शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार तथा अन्य समाजहितकारी कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर धर्मगुरु बालदास साहेब जी द्वारा समाज के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं सतनाम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकता, भाईचारे एवं सामाजिक मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया जाएगा।
सतनाम धर्म महासभा, जिला जांजगीर-चाम्पा एवं समस्त सतनामी समाज की ओर से समाज के सभी सामाजिक बंधुओं, माताओं-बहनों, युवाओं, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, प्रोफेसरों, किसान प्रतिनिधियों, महिला प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक एवं सत्संग में सहभागी बनकर धर्मगुरु बालदास साहेब जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करें तथा सतनाम के विचारों, सामाजिक एकता, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार एवं समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 04 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: प्रातः 11:00 बजे से
स्थान: सर्किट हाउस, जिला पंचायत रोड, जांजगीर (छत्तीसगढ़)
कार्यक्रम: जिला स्तरीय सामाजिक बैठक एवं सत्संग
सौजन्य:
सतनाम धर्म महासभा, जिला जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़)
एवं समस्त सतनामी समाज
