कहरा समाज के बच्चों को टेक्नोलॉजी और ज्ञान विज्ञान में आगे बढ़ाने के लिए टीम यूथ कहरा द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया ,लगभग 1100 से अधिक बच्चों का ऑनलाइन पंजीयन किया जिसमें 850 से अधिक बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल हुए , और अपने आपको अपडेट किया l जांजगीर चांपा, सक्ती,रायगढ़,बिलासपुर,बलौदाबाजार, बिलाईगढ़ ,सारंगढ़ आदि जिलों सहित 10 जोन के अंतर्गत 18 केंद्रों में इसका सफल आयोजन हुआ l इस परीक्षा में कक्षा 6 से 10 वी तक के बच्चे जूनियर वर्ग और 11 से ऊपर 30 साल उम्र तक सीनियर वर्ग में शामिल होते है l
2 अक्टूबर को 18 परीक्षा केंद्रों में बच्चों ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा दिया l इस परीक्षा के लिए स्पेशल सॉफ्टवेयर निर्माण किया गया ताकि बच्चे टेक्नोलॉजी से भी परिचित हो सके l इस परीक्षा को लेकर बच्चे बहुत उत्साहित दिखे
यह संपूर्ण आयोजन कहरा समाज के यूथ कहरा टीम के तत्वाधान में आयोजित किया गया जो कि एक स्वप्रेरित युवाओं का टीम है l इस आयोजन में समाज के सभी युवा वर्ग, नारी शक्ति ,जनप्रतिनिधि गण एवं समाज के वरिष्ट गण ,पालकों का अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हआ l
इस प्रतियोगिता का प्रथम चरण 2 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ ,कुल 10 जोन पर आयोजित इस प्रथम चरण के परीक्षा में दोनों वर्ग से प्रत्येक जोन से टॉप 10 का चयन किया जाएगा फिर आगे मुख्य परीक्षा 1 नवंबर को राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा l अगले चरण की तैयारी टीम के द्वारा प्रारंभ की जा चुकी है l
इस प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार भी रखा गया है, राज्य स्तर पर दोनों वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100 द्वितीय में 5100 और तृतीय में 3100 रु तथा प्रत्येक जोन स्तर पर दोनों वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार में क्रमशः 500,300,और 200 रु का पुरस्कार रखा गया है l
