जांजगीर-चांपा। सतनामी समाज में सामाजिक एकता, भाईचारा, आपसी सद्भाव और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 04 अक्टूबर 2026 को सर्किट हाउस, जिला पंचायत रोड, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय सामाजिक बैठक एवं सत्संग गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में सतनाम धर्म महासभा, भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष, धर्मगुरु एवं राजागुरु बालदास साहेब जी तथा उनके द्वितीय पुत्र धर्मगुरु सोमेश बाबा जी का विशेष सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। धर्मगुरुओं के आगमन से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सामाजिक बंधुओं में उत्साह, उमंग और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं, माताओं-बहनों, युवाओं, वरिष्ठजनों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, किसानों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर धर्मगुरु बालदास साहेब जी ने सामाजिक एकता, भाईचारा, आपसी सद्भाव, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, नशामुक्ति, सामाजिक रीति-नीति एवं परंपराओं के संरक्षण सहित समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने समाजजनों से आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होने तथा आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल एवं बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।
धर्मगुरु सोमेश बाबा जी ने भी समाज के युवाओं को शिक्षा, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से समाज की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी गुरु प्रतिनिधि विजय डहरिया जी ने निभाई।
कार्यक्रम के दौरान “एकरूपता लाने” की सामाजिक मुहिम सहित समाजहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
जांजगीर-चांपा जिले के समस्त सतनामी समाज ने धर्मगुरुओं के आदेश एवं निर्णय का सम्मान करते हुए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। साथ ही, सतनाम धर्म महासभा में लगभग 100 समाजजनों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की, जो समाज की एकजुटता, संगठन के प्रति विश्वास और प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
कार्यक्रम में सतनाम धर्म महासभा के कोरग्रुप के सम्माननीय सदस्यों—डॉ. लक्ष्मण भारती जी, रायपुर; बसंत अंचल जी, बिलासपुर; जितेंद्र पाटले जी, बिलासपुर; डॉ. पुष्पेंद्र लहरें जी, जांजगीर; चंद्रशेखर बंजारे जी, दुर्ग; इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी जी, रायपुर; हिरारावन बंजारे जी, दुर्ग; एस. एन. शिव जी, कटघोरा; डॉ. मोहन सेंडे जी, कोरबा तथा श्रीमती सुक्रिया कुर्रे जी, कोरबा—की गरिमामयी उपस्थिति एवं भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यालता मिरी जी एवं श्रीमती कमला देवी पाटले जी, पूर्व सांसद, जांजगीर-चांपा की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
सतनाम धर्म महासभा जिला जांजगीर-चांपा समिति के सफल आयोजन में डॉ. विजय मनहर, योगेश बनर्जी, श्याम रतन खांडे जी, हृदय प्रकाश अनंत, डमरू मनहर, धनीराम बंजारे, चंद्रकुमार मिरी, मिथुन भास्कर, विभीषण पात्रे जी, नंदकुमार बनर्जी, बी. पी. घृतलहरे जी, डॉ. मुकेश कुमार, अधिवक्ता लक्ष्मी लहरें जी, देव टोडर जी, कमल नारायण भारद्वाज, चंद्रकुमार आग्रे, शैलेन्द्र सतनामी, श्रीमती प्रतिमा पाटले जी, सुखराम मधुकर जी, संतोष कुमार लहरें, मनोज सोनवानी, पिंकेश रत्नाकर, श्री रामरतन मिलन जी, रोहित खूंटे जी, धनीराम जांगड़े, तेरस रात्रे, भगवान चरण टंडन, भरत कुर्रे जी, ललित कुर्रे जी, चंद्रकांत रात्रे, पंडित रामलाल लहरें जी, भजन दास टंडन, डॉ. जयप्रकाश लहरें जी, श्री श्यामलाल सितारे जी, श्री पुरुषोत्तम कोसले जी, डॉ. धनेश्वरी जागृति जी, अरुणा मिरी जी, सत्य जोशी, भागतीन रामबाई लहरें जी, कन्हैया मधुकर, पी. एल. महीपाल जी, राजमहंत देवनारायण बंजारे जी, कीर्तन लाल, श्रीमती किरण भारती जी, हिरावन महिलाएंगे, लालचंद खरे जी, विकास भारद्वाज, सूरज भारती, रामप्रसाद पाटले, गोविंद राम खन्ना जी, कुमार गौरव, नंदलाल कुर्रे जी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अभिषेक महीपाल, राकेश टंडन, प्रेमचंद पाटले, देवप्रसाद लहरें, तुलसी लहरें, रामगोपाल पाटले, निर्मल प्रसाद, डॉ. चंद्रशेखर खरे, तीज राम जांगड़े, राजेंद्र सांडे, रवि वचन, योगेश्वर आग्रे, संतकुमार पाजपेयी, बाहरीक पंकज, वीरेंद्र कुमार मनहर, धीरेंद्र जांगड़े, गंगाधर रात्रे, राजकुमार कुर्रे, डॉ. रामकृष्ण सोनवानी, तीरथ राम कुर्रे, ललित नवरत्न, दिलविनय राय, अधिवक्ता कुंजबिहारी एवं गंगाप्रसाद मल्होत्रा सहित समाज के अनेक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन सभी सम्माननीय समाजजनों ने तन, मन और समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। उनकी सक्रिय सहभागिता, सहयोग और सकारात्मक सोच ने यह सिद्ध किया कि समाज की एकता, संगठन और विकास के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। आयोजक समिति ने सभी सहयोगियों एवं समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने धर्मगुरु बालदास साहेब जी एवं धर्मगुरु सोमेश बाबा जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। समस्त सतनामी समाज की सक्रिय सहभागिता, सहयोग और समर्पण से यह जिला स्तरीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
आयोजक समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला जांजगीर-चांपा के समस्त सतनामी समाज, सामाजिक कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों, युवाओं एवं उपस्थित सभी समाजजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
संदेश:
🏳️ सतनाम के विचारों के साथ आगे बढ़ें,
🤝 समाज में एकरूपता और एकता लाएं — समाज को और अधिक मजबूत बनाएं।
सादर जय सतनाम 🙏
सौजन्य:
सतनाम धर्म महासभा समिति, जिला जांजगीर-चांपा
एवं समस्त सतनामी समाज
