पड़ोसी के घर में घुसकर जीजा, दीदी और महिला के साथ की मारपीट, जान से मारने की धमकी*
जिले के थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मेऊ में घर में घुसकर तीन लोगों के साथ मारपीट करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी* पप्पू सोनी (सोनवानी), पिता विष्णु सोनवानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी मेऊ, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*किया है मामला* दिनांक 15 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10 बजे आरोपी कथित रूप से घर के पीछे की बाड़ी की ओर से दीवार कूदकर घर में घुसा। घर में मौजूद लोगों के जागने पर उसने ईंट के टुकड़े से प्रार्थी घुसऊराम टंडन, उनकी पत्नी एवं चैतीन बंजारे के साथ मारपीट की। घटना में तीनों को चोटें आईं।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको पूछताछ घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, ASI प्रमोद महार का सराहनीय योगदान रहा
