आरोपियों के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*
जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में *निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा* के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकेश कुमार मिरी उम्र 30 वर्ष निवासी शंकर नगर चांपा थाना चांपा के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन अवैध शराब किमती 5400/₹ बरामद कर उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी चांपा, आरक्षक गोरीशंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।
