शिवरीनारायण पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज*
* *शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, आरोपी को हिरासत में लेकर किया गिरफ्तार।*
मामले का विवरण
दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची को बहला-फुसलाकर सुने जगह ले जाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया।
*त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। अपराध में संलिप्तता के साक्ष्य पाए जाने पर *आरोपी* छोटेलाल साहू (55 वर्ष) को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
*इनका रहा सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक एवं थाना प्रभारी के.पी. सिंह, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, एम. पुष्पा, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, रामसरकार, राजेश कश्यप, विकास शर्मा, यशवंत पाटले सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
