पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
मामले में पूर्व में 07 भैंसी व 12 भैंस समेत कुल 19 मवेशियों को किया था जप्त, जिसकी करीब 2.50 लाख रुपये कीमत —
जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने मवेशियों तस्करी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक दो फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना पामगढ़ पुलिस को दिनांक 06.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला था कि ग्राम बोरसी निवासी रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू (55 वर्ष) अपने साथियों के साथ मवेशियों को मारते -पीटते तथा बिना चारा-पानी के हांकते हुए ग्राम डोंगाकोहरौद की ओर ले जा रहा था।
मामले की सूचना को गंभीरता लेते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *आरोपी* रामसागर महिलांगे उर्फ ढुलू को डोंगाकोहरौद को पकड़ा जिसको पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर उसे पूर्व में विधिवत गिरफ्तार कर मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मामले में शामिल *आरोपी* सरोज कुमार यादव उम्र 54 साल निवासी कोसा एवं तुम्मन यादव उम्र 21 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़ जो घटना दिनांक से फरार चल रहे थे, जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में योगदान:निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन, सउनि कृष्ण कुमार कोशले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले तथा आरक्षक भुनेश्वर पटेल एवं सीताराम सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।
