सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में जिला खाद्य अधिकारी सक्ती द्वारा समाचार पत्र से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड डभरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान चुरतेली में चावल की गुणवत्ता अमानक एवं खराब होने की शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई।
उक्त शिकायत के संबंध में कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित जांच दल, जिसमें खाद्य निरीक्षक, गुणवत्ता निरीक्षक एवं डिपो इंचार्ज शामिल थे, को वस्तुस्थिति ज्ञात करने हेतु भेजा गया था। जांच दल द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान चुरतेली में भंडारित चावल की जांच की गई, जिसमें चावल मानक गुणवत्ता का पाया गया। साथ ही, हितग्राहियों से प्रत्यक्ष रूप से संपर्क करने पर भी उनके द्वारा मानक गुणवत्ता का खाद्यान्न प्राप्त होने की पुष्टि की गई।
