राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती) 31 अक्टूबर 2026 के अवसर पर, गुजरात* में आयोजित होने वाली *राष्ट्रीय एकता दिवस परेड* का *लाइव टेलीकास्ट* किया जायेगा।
उक्त परेड में माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन, विभिन्न राज्यों की पुलिस/अर्धसैनिक बलों की परेड, एकता की शपथ एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता का भव्य प्रदर्शन किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जिलों / वाहिनियों के मुख्यालय, समस्त थाना/चौकी परिसरों एवं पुलिस लाईन में लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में,
*दिनांक – 31 अक्टूबर 2026*
*समय – शाम 05:30 बजे से*
*स्थान – मुकुंद सीनेमा हाल में बड़ी स्क्रीन पर* उक्त परेड का सीधा प्रसारण / लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। जिले के सभी जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एनएसएस एनसीसी स्काउट गाइड तथा स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं सहित मीडिया बंधु सादर आमंत्रित है।
साथ ही जिलावासियों से अनुरोध है कि अपने घरों में भी उक्त कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखकर *राष्ट्रीय एकता की शपथ* लें।
