⏺️ 126(2),351(2),296,309(4),324(2),3(5) भा.न्या.सं. 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
⏺️ थाना चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2026 को प्रार्थी राजेश मांझी थाना चाम्पा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह ग्राम दगौरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का रहने वाला है जो एक सप्ताह पूर्व अपने मामा हीराराम मांझी निवासी बेलदार पारा चांपा के घर दीपावली त्यौहार मनाने आया था कि दिनांक 09.11.2026 को सुबह करीबन 10ः00 बजे कपडा लेने के लिए अपने बडे मां के लडका लकेश्वर मांझी के साथ सायकल मे चांपा शहर गया था जहां से कपडा खरीदकर वापस घर आ रहा था कि भोजपुर चैक के पास करीबन 11ः00 बजे पहुंचा था उसी समय बिनय उर्फ नेपाली अपने दोस्त गौरव साहू के साथ मोटर सायकल से आया और प्रार्थी को रूकवाया और बडे मां के लड़का लकेश्वर को बोला कि तुम्हारी मां रात को ज्यादा उचक रही थी उसे समझा देना तेरे मां को नहीं तो मारकर फेंक देगे बोला, और प्रार्थी के गले में लोहे का कत्ता को अड़ा दिया था और जान से मारने की धमकी देकर बोला कि पैसा दो तो प्रार्थी अपने जेब में रखे 400 रूपये को दिया तो प्रार्थी के सायकल के सामने टायर को मारा जो टायर फटकर खराब हो गया है और सायकल के सामने डंडी को कत्ता से मारकर नुकसान पहुंचाया है तुम्हारे मोहल्ले के लोग भी ज्यादा उचकते है घुस घुस के मारूगा बोला। और मोहल्ले में गाली देते जा रहा था फिर 112 वाहन आया तो देखकर भाग गया। घटना की बात को प्रार्थी अपनी बड़ी मां निशा मांझी, और जगदीश मांझी को एवं मोहल्ले के अन्य लोगो को भी बताया प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना चाम्पा में अपराध 608/26 धारा 126(2),351(2),296,309(4), 324(2),3(5) भा.न्या.सं. 25,27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, प्र्रार्थी व गवाहों का कथनानुसार प्रकरण के आरोपी गौरव साहु की पतासाजी कर थाना तलब कर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो लुट से बंटवारा में मिले राशि को खर्च करना बताया है। प्रकरण मंे आरोपी गौरव साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 18 वर्ष सा0 बेलदार पारा चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के द्वारा घटना कारित करना व घटना में शामिल होना स्वीकार करने से
आज दिनांक 10.11.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है। प्रकरण में आरोपी विनय उर्फ बाल्मिकी फरार है जिसकी पतासाजी कि जा रही है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, सउनि बी0पी0 खाण्डेकर, प्र0आर0 114 सुनील सिंह, आर0 मुद्रिका दुबे एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।
