जांजगीर चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई –
✅
✒️1️⃣. दिनांक 14/11/2026 को *ग्राम कपिस्दा थाना बम्हनीडीह* में आरोपी कृष्णा कुमार चंद्रा कपिस्दा निवासी उम्र 40 वर्ष के कब्जे मकान से 18 लीटर देशी प्लेन शराब एवं 05 लीटर महुआ शराब *कुल 23 लीटर शराब**जप्त कर आरोपी कृष्णा कुमार चंद्रा के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, & 34(2) 59 क, के तहत प्रकरण कायम किया गया ।
उक्त कार्यवाही में आबाकारी वृत्त चांपा प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक मनीष कुमार साहू , जिला उड़नदस्ता प्रभारी गुलशन साहू ,आबकारी मुख्य आरक्षक गीता कमल, किशन श्राफ,नगरसैनिक , बबलू कंवर,नरेंद्र कमल एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
