शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता एवं नशामुक्ति का संदेश; समाज को संगठित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने का सामूहिक संकल्प।
सक्ती, 22 नवंबर 2026। सतनाम धर्म महासभा, जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष एवं जिला समिति के गठन तथा सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से रविवार, 22 नवंबर 2026 को रेलवे लाइन कॉलोनी, सक्ती में भव्य सामाजिक बैठक एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी एवं उनके द्वितीय पुत्र जीवतारणहार गुरु सत्तधारी धर्म गुरु गुरु सोमेश बाबा जी के पावन सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गुरु प्रतिनिधि विजय डहरिया जी, केंद्रीय पदाधिकारी जितेंद्र पटले जी, डॉ. पुष्पेंद्र लहरे जी एवं डॉ. मोहन सेंडे जी सहित सतनाम धर्म महासभा जिला जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मनहर जी तथा बड़ी संख्या में सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में समाज के अधिकारी-कर्मचारी, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, सामाजिक चिंतक, युवा, विद्यार्थी, किसान एवं वरिष्ठजनों सहित समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी की उपस्थिति ने सामाजिक एकजुटता, जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरक संदेश दिया।
*समाज की सर्वसम्मति से जिला समिति के नामों का प्रस्ताव*
बैठक में सतनाम धर्म महासभा जिला सक्ती के जिला अध्यक्ष एवं जिला समिति के गठन के संबंध में उपस्थित सामाजिक बंधुओं के बीच विचार-विमर्श किया गया। समाज की सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष एवं जिला समिति के लिए प्रस्तावित नामों की सूची तैयार की गई। उक्त सूची को अंतिम निर्णय, अनुमोदन एवं आवश्यक निर्देश हेतु सतनामी समाज भारतवर्ष के मुखिया राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सतनामी समाज भारतवर्ष के मुखिया राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी का निर्णय समस्त समाज के लिए सर्वमान्य एवं सम्माननीय है। गुरुजी के अंतिम निर्णय एवं मार्गदर्शन के पश्चात जिला समिति के गठन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
*राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी की गुरु वाणी*
राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी ने अपनी गुरु वाणी में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक मूल्यों एवं आत्मसम्मान को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक प्रगति उसकी शिक्षित, जागरूक एवं संस्कारवान पीढ़ी से होती है। उन्होंने विवाह परंपराओं, सामाजिक रीति-रिवाजों तथा खानी, बानी और सियानी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सादगीपूर्ण जीवन, स्वच्छ आचरण एवं सामाजिक मर्यादाओं को अपनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। समाज को जागरूक एवं एकजुट करने के उद्देश्य से वे देशभर में निरंतर प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने नशे से दूर रहकर स्वस्थ, संस्कारवान एवं आदर्श समाज के निर्माण का आह्वान किया।
*जीवतारणहार गुरु सत्तधारी धर्म गुरु गुरु सोमेश बाबा जी की गुरु वाणी*
जीवतारणहार गुरु सत्तधारी धर्म गुरु गुरु सोमेश बाबा जी ने सतनाम धर्म महासभा के उद्देश्यों, विचारधारा एवं भावी सामाजिक कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। नशामुक्त परिवार, शिक्षित युवा और संस्कारवान पीढ़ी ही सशक्त एवं आत्मनिर्भर समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से महासभा के उद्देश्यों को आत्मसात करते हुए समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
*गुरु प्रतिनिधि विजय डहरिया जी ने बताई गुरुजी की दूरदर्शी कार्ययोजना*
गुरु प्रतिनिधि विजय डहरिया जी ने अपने विचार रखते हुए गुरुजी के बताए मार्ग, विचारधारा एवं दूरदर्शी कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, नशामुक्ति, सामाजिक मूल्यों, सांस्कृतिक संरक्षण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को समाज के सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण आधार बताया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा। गुरुजी के विचारों एवं संकल्पों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सतनाम धर्म महासभा से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।
*केंद्रीय पदाधिकारियों ने महासभा की कार्यप्रणाली एवं विस्तार पर डाला प्रकाश*
केंद्रीय पदाधिकारी जितेंद्र पटले जी, डॉ. पुष्पेंद्र लहरे जी एवं डॉ. मोहन सेंडे जी ने सतनाम धर्म महासभा के विस्तार, कार्यप्रणाली एवं आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महासभा का मूल उद्देश्य समाज में शिक्षा, जागरूकता, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है। इसके लिए गांव-गांव तक पहुंचकर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।
*डॉ. विजय कुमार मनहर जी ने सामाजिक एकजुटता का किया आह्वान*
सतनाम धर्म महासभा, जिला जांजगीर-चांपा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मनहर जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सामूहिक हित में कार्य करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के समस्त सतनामी समाज से राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी के मार्गदर्शन एवं आदर्शों के अनुरूप एकजुट होकर समाज की पहचान, शिक्षा, सामाजिक समरसता एवं आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने सामाजिक जागरण, भाईचारे एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प व्यक्त किया।
*समाजसेवियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं प्रबुद्धजनों का सराहनीय योगदान*
इस महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन को सफल एवं गरिमामय बनाने में सक्ती जिले के सम्माननीय समाजसेवियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक चिंतकों एवं महिला मंडल की सक्रिय सहभागिता एवं विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर विशेष रूप से जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार टांडे जी, धनीराम बंजारे जी, योगेश बनर्जी जी, बी.पी. घृतलहरे जी, सुनील नारंग जी, चंद्रकुमार मिरी जी, संजय लहरे जी (सरपंच), उदय मधुकर जी एवं ओमप्रकाश लहरें जी (प्रेस मीडिया), डॉ. धनेश्वरी जागृति जी, सत्यनारायण लहरे जी, लक्ष्मी प्रसाद लहरे जी (जिला उपाध्यक्ष, जांजगीर), शैलेन्द्र सतनामी जी (जांजगीर), डॉ. हरगोविन्द कौशले जी, विजेंद्र पाल शतरंज जी, गौतम बंजारे जी, कन्हैया मधुकर जी, गेंदराम मनहरे जी, मनहरण मनहर जी, धनसाय मधुकर जी एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य धीरही जी सतनाम सेना जिला अध्यक्ष लोकेश भारद्वाज जी, उपाध्यक्ष किरण कठोतिया जी, प्रदेश पदाधिकारी सोनवानी जी,सहित अनेक गणमान्य सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता रही।
*इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रूप से—*
डॉ विजय लहरें जी,देवउसत राम निराला – रेलवे कर्मचारी, सक्ती अजित जांगड़े – इन्वेस्टिगेटर ऑफिसर अरुण सोनवानी – शिक्षक घनश्याम टंडन – पुलिस विभाग कृष्णा कुमार भार्गव – शिक्षक ललित टंडन – जनसेवक कृष्णा कुमार मनहर – रेलवे कर्मचारी, सक्ती , पुष्पेंद्र घृतलहरे,सुरेश कुमार वैभव – शिक्षक देव भारद्वाज – शिक्षक डी.के. कुर्रे – पशु चिकित्सा विभाग पुष्पेंद्र घृतलहरे – पशु चिकित्सा विभाग रमेश खूंटे – ऑडिटर विजय खूंटे – शिक्षक अनिल भारद्वाज – शिक्षक कैलाश कुर्रे – शिक्षक ईश्वर चंद निराला – शिक्षक बीरबल सोनवानी – प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार धीरहे – अजाक्स जिला अध्यक्ष अजय धीरहे जनसेवक ऋषिकर शांते – जनसेवक
पत्रकार श्री उदय मधुकर जी, भूपेंद्र लहरें जी, उपस्थित रहे।
*महिला मंडल की सराहनीय सहभागिता*
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। महिला मंडल की ओर से सरिता निराला जी, शीला जांगड़े जी, शिमला मनहर जी, ललिता भारद्वाज जी एवं प्रेमा सोनवानी जी , अंजू रत्नाकर जी,सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सामाजिक एकता एवं जागरूकता का परिचय दिया।
*सामाजिक एकता एवं नशामुक्त समाज निर्माण का सामूहिक संकल्प*
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने, नशामुक्ति अभियान को गति प्रदान करने, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने, सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने तथा आपसी भाईचारे एवं एकता को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज की वास्तविक उन्नति शिक्षा, संस्कार, नशामुक्त जीवन, शुद्ध विचारों एवं सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, समानता एवं मानवता के महान विचारों को आत्मसात करते हुए शिक्षित, संगठित, नशामुक्त एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
सौजन्य : *सतनाम धर्म महासभा, जिला सक्ती एवं समस्त सतनामी समाज। 💐🙏*
