न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प*
जांजगीर। संविधान दिवस के पावन अवसर पर 26 नवंबर 2026, गुरुवार को छत्तीसगढ़ अजाक्स, जिला शाखा जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल, जांजगीर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान, संघर्ष, दूरदर्शी विचारों एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। उपस्थित जनों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अजाक्स जिला शाखा जांजगीर के जिला अध्यक्ष आदरणीय बी.आर. रत्नाकर जी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय मनहर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं समाज के संरक्षक एवं आदरणीय वरिष्ठ साहित्यकार हरप्रसाद निडर जी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाज प्रमुख लक्ष्मी लहरे जी, धनीराम बंजारे जी, लिलेश्वर रत्नाकर जी,तेरस रात्रे जी, कोमल महिलांगे जी, भगवान चरण टंडन जी, डॉ. संजय कुमार जी, नरोत्तम कुर्रे जी, योगेश बनर्जी जी, चंद्रकुमार मिरी जी, मिथुन भास्कर जी, राजेंद्र प्रसाद टांडे जी, आर, के,दिनकर जी,अश्वनी बर्मन जी, राजू रात्रे जी, पी.आर. रात्रे जी एवं प्रतिमा पाटले डेहरे जी , घनश्याम भारद्वाज जी, ध्रुव कुमार सतरंज जी, मुकेश कुमार बंजारे जी,शिवनंदन दिवाकर , प्रेम कुमार बंजारे, मानसिंह बौद्ध जी,चंद्रकुमार आग्रे जी, पिंकेश रत्नाकर जी, जय प्रकाश लहरें जी सहित एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के अनेक सदस्य, पदाधिकारी एवं सामाजिकजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान, समान अवसर एवं सामाजिक न्याय की आधारशिला है। संविधान के मूल्यों को समझना, उनका सम्मान करना और उन्हें व्यवहार में अपनाना हम सभी नागरिकों का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।
कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संवैधानिक चेतना, सामाजिक एकता, सामाजिक समरसता एवं समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
