August 8, 2026

Connect with Us

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Blog

जांजगीर-चांपा 07 अगस्त 2026। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 13 अगस्त 2026 दिन गुरूवार को रोजगार मेला का आयोजन प्रातः 11 से दोपहर 03 बजे से आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर चांपा में किया जायेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के चार नियोजक श्रमइन टैलेंट प्रा.लि. नोयडा, श्रीराम फाईनेंस कार्पाेरेशन लिमिटेड जांजगीर, स्वतंत्र माईक्रो फाईनेंन्स एवं कागनिजनस मैनेजमेंट सर्विस, सूरत गुजरात शामिल होंगे। जिसमें टैक्निशियन के 100 पद, फील्डऑफिसर 30, कलेक्शन ऑफिसर ऑफिसर 10, टूव्हीलर सेल्स फाईनेन्सर 10, पर्सनल लोन ऑफिसर 10, बिजनेस लोन ऑफिसर 10, कलेक्शन ऑफिसर 05, जनरल फाईनेंन्स ऑफिसर 10, फोरमेन 07, स्टील फिटर 50, कारपेटर 50, मेशन 07, कुक 10, हेल्पर 150 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। उक्त पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता जैसे 12वी, आई.टी.आई, डिप्लोमा आदि निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जाजंगीर चांपा, बलौदा, अकलतरा, सक्ती, पामगढ़, डभरा, छत्तीसगढ़ राज्य रहेगा। कागनिजनस मैनेजमेंट सर्विस का कार्यक्षेत्र सूरत गुजरात रहेगा। नियोजकों द्वारा वेतनमान न्यूनतम 10000 से 23830 रुपए निर्धारित की गई है। रोजगार मेला में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।