डभरा पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात
जिला सक्ति पुलिस अधीक्षक श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर(भापुसे),के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रापुसे)के,मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रापुसे)के कुशल नेतृत्व में
दिनांक 20.09.2026 को प्रार्थी मोहन लाल लहरे, निवासी लक्ष्मणभाठा, थाना डभरा द्वारा अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी के अनुसार परिवार पूजा कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया था। वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला एवं टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ था तथा उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी 20000 रुपए जुमला कीमती करीबन दो लाख रुपए चोरी हो गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डभरा पुलिस द्वारा तत्काल पतासाजी एवं विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी चेतन सिंघल पिता प्रवीण कुमार सिंघल, उम्र 22 वर्ष, निवासी अंजोरीपाली, मोहापाली रोड, सुभाष चौक, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ से पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा चोरी की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर प्रार्थी के घर के पीछे खेत के पास छिपाकर रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने की बालियां, चांदी का पायल, मोबाइल फोन सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी का मशरूका बरामद करने में
थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश कुमार पटेल,सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा,आरक्षक मिरीश साहू, अजय बंजारे,राजेश धिरहे का विशेष योगदान रहा।
