- पुलिस बीट पोस्ट/पुलिस मितान पोस्ट से गांव में मजबूत होगी सुरक्षा की कड़ी, जहां रिटायर्ड कर्मी बनेंगे ‘पुलिस मित्र’—शिक्षा, रोजगार व स्वच्छता एवं शांति व्यवस्था पर करेंगे संवाद
- शाम होते ही गांव में पुलिस की सघन पेट्रोलिंग, कोसा में बीट पोस्ट से सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
- SP की पहल से कोसा में सक्रिय महिला कमांडो टीम का गठन, नशामुक्ति और जनजागरूकता पर रहेगा विशेष जोर
- पुलिस-जनता के बीच मजबूत होगा संवाद, नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर, करेंगे नियमित चर्चा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS की पहल से जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम कोसा में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा क्षेत्र में कानून- व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस बीट पोस्ट प्रारंभ किया गया। पुलिस बीट पोस्ट/पुलिस मितान पोस्ट क्षेत्र में शाम को सघन पेट्रोलिंग कर लोगो से विशेष संवाद पुलिस बीट पोस्ट के माध्यम से क्षेत्र में प्रतिदिन शाम को सघन पेट्रोलिंग की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के रिटायर्ड पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से गांव की शिक्षा, रोजगार, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था से जुड़े विषयों पर नियमित चर्चा की जाएगी। महिला कमांडो टीम का गठन
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम कोसा की सक्रिय एवं जागरूक महिलाओं को जोड़कर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। महिला कमांडो टीम के माध्यम से गांव में महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण में सहयोग लिया जाएगा।
नशामुक्ति अभियान पर जोर लोगो को किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नशामुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद करते हुए नशापान से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य
सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहभागिता बढ़ाना, अपराधों की रोकथाम तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य नागरिकगण एवं थाना प्रभारी मुलमुला शिवानंद सिंह भी उपस्थित रहे
